वादे के बावजूद मांगे नही हुई पूरी, डाला ठण्डे बस्ते में
कानपुर महानगर। यू0पी0 रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी सके मध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री को दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि 11 अप्रैल से चक्का जाम-कलम बंद-टूल डाउन हडताल से पूव हुए त्रिपक्षीय समझौता शासन, निगम प्रबन्ध के आधार पर 10 दिन के अन्दर मंत्री परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर 16 सूत्रीय मांगो को पूरा कराने का वादा किया गया।

कहा गया प्रमुख 8 मांगो के साथ दोनो कार्यशालाओं को पूर्ण क्षमता से चलाये जाने सम्बन्धी अन्य मांग को पूरा कराना तो दूर की बात उसे ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया, जिससे क्षुब्ध होकर प्रदश में रामजी त्रिपाठी ने वादा निभाओं विरोध दिवस मनाओं कार्यक्रम करने के निर्देश जारी किय। कहा मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री उ0प्र0 को इस सम्बन्ध में ज्ञापन दिया गया है। इस अवसर पर श्रवण कुमार शुक्ला, संजय, कौशल पाण्डे, अनिल शुक्ला, एके सिंह, राम किशोर तिवारी, अशोक सिंह, मकबूल आलम आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





