महिला इन्वेस्टरों ने लिखा प्रधानमंत्री को खत
कहा गाढी कमाई का पैसा न हमला वापस को चुनाव का करेंगे बहिष्कार
कानपुर महानगर। माल रोड स्थित पल्स ग्रुप की पीएससीएल लि0 कं0 कार्यालय में कल सोमवार को सैकडो की संख्या में महिला व पुरूष इन्वेटर उपस्थित होकर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर अपनी गाढी कमाई को वापस दिलाने के लिए जहां गुहार लगायी वहीं यह भी कहा कि यदि उनका पैसा सरकार द्वारा वापस नही दिलाया जाता है तो वह सभी तथा पूरे देश में लाखो पीएसीएल लि0 के इन्वेस्टर चुनाव का बहिष्हार करते हुए भाजपा पार्टी को वोट नही देंगे।

मालरोड पीएसीएल लि0 कार्यालय में सोमवार को भारी संख्या में कम्पनी की विभिन्न योजनाआंे में पैसा लगाने वाले पुरूष तथा महिला इंवेस्टर पहुंची। इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसका संचालन विकास त्रिपाठी ने किया। मौके पर पीएसीएल कम्पनी के इन्वेस्टरों के साथ एजेन्ट भी मौजूद थे। सभा में पेास्टकार्ड अभियान चलाया गया जिसमें उपस्थित महिलाओ व पुरूषों ने नारा लगाया कि पहले भुगतान फिर मतदान साथ ही प्रधानमंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पोस्टकार्ड भेजा। इस दौरान विकास त्रिपाठी ने बताया कि 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी तो सरकार ने सेबी के अधिकारो को बढा दिया। सरकार द्वारा दिये अधिकारों का प्रयोग कर सेबी ने 22 अगस्त 2014 में देश के 5 करोड 85 लाख निवेशकों की चिन्ता किये बिना उक्त कम्पनी को प्रतिबन्धित कर दिया।, जिसके कारण हम लोगों को मेहनत से लगाया गया कम्पनी में पैसा आज तक वापस नही मिल पा रहा है। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि पीएसील के इनवेस्टरों को पैसा वापस नही मिला तो किसी भी इन्वेस्टर के परिवार का सदस्य भाजपा के पक्ष में मतदान नही करेगा। विकास ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद इन्वेस्टरों को उनका पैसा वापस नही किया जा रहा है। बताया कि पूर्व में पैसा वापस के नाम पर इनवेस्टरों से जरूरी कागज ही लिये गये थे, लेकिन पैसा आज तक मिला है। इस अवसर पर विकास त्रिपाठी, पीएम साहू, स्माइल खां, मो0 आलम, अनूप, प्रदीप, श्याम सिंह सहित सैकडों की संख्या में इन्वेस्टर महिलाये व अन्य लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





