लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाया जा रहा – कांग्रेस नेता

0
7925

अलीगढ़। पूर्व भारत सरकार अनुसूचित जाति आयोग जिला कोऑर्डिनेटर व कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने कहा सोनम वांगचुक जी को आंदोलन स्थल से हटाकर, उनकी बिगड़ती तबीयत के बीच अस्पताल ले जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जाता, बल्कि संवाद और संवेदनशीलता के साथ सुना जाता है।सरकार को चाहिए कि उनकी मांगों पर गंभीरता और सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार करे।

किसी भी नागरिक का जीवन और स्वास्थ्य किसी भी राजनीतिक मतभेद से अधिक महत्वपूर्ण है।सोनम वांगचुक जी लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था की कमियों, पर्यावरण संरक्षण और देश के युवाओं के बेहतर भविष्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते रहे हैं। ऐसे विषयों पर टकराव नहीं, बल्कि सार्थक संवाद ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है।देश उम्मीद करता है कि जल्द ही सम्मानजनक, शांतिपूर्ण और न्यायसंगत समाधान निकलेगा।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here