
अवध शिल्पग्राम में यूपी दिवस का आयोजन 22 से 24 जनवरी तक होना था। ऐसे में यूपी दिवस के साथ ही लखनऊ महोत्सव के उद्घाटन की योजना थी। लेकिन यूपी दिवस की तारीख में बदलाव हो सकता है। यूपी दिवस की तारीख बढ़ी तो महोत्सव भी बढ़ना तय है। संभावित तारीख 22 या 24 जनवरी हो सकती है।
डीएम बोले महोत्सव स्थल बदलेगा
डीएम कौशलराज शर्मा के मुताबिक इससे पहले स्मृति उपवन में लखनऊ महोत्सव का आयोजन किया जाता था। इस बार महोत्सव का स्थान बदल दिया गया है। यूपी दिवस को लेकर अवध शिल्प विहार में अधिकतर तैयारियां रहेंगी। लिहाजा लखनऊ महोत्सव के आयोजन में आसानी हो जाएगी। बता दें कि 22 या 24 जनवरी की शाम को यूपी दिवस समाप्त होगा। यूपी दिवस और लखनऊ महोत्सव को लेकर शनिवार को एक बैठक होनी है। उसी में तय होगा कि महोत्सव कितने दिन तक लगेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o





