Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeMarqueeरोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर यूथ ब्रिगेड सड़क पर

रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर यूथ ब्रिगेड सड़क पर

join us-9918956492———–
रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर यूथ ब्रिगेड सड़क पर


जौनपुर। म्यांमार में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर जौनपुर के शाहगंज में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। यहाँ हिंदू-मुसलमान की जबरदस्त एकता देखने को मिली जहाँ समाज में जाति धर्म को दुर रखतें हुए कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलते देखे गये। कार्यक्रम का आयोजन अशफाकुल्लाह खाँ यूथ ब्रिगेड के बैनर तले हुआ। उक्त प्रदर्शन में दुर-दुर से आये वक्ताओँ ने अपनी-अपनी बात रखा। साथ समस्त वक्ताओं ने एक आवाज़ में केंद्र सरकार से रोहिंग्या मुसलमानों की सुरक्षा के लिये मांग किया। प्रदर्शन में मौजूद लोगांे ने मांग करते हुए कहा कि जब तक समस्या का समाधान नही होगा तब तक सरकार उन्हें अस्थायी नागरिकता देकर उनकी सुरक्षा करे।


ज्ञातव्य हो कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ देशभर में लोग सड़को पर उतर रहे है। इस यूथ ब्रिगेड के सदस्य आसिफ आरएन ने अपनें विचारों को व्यक्त करतें हुए कहा कि भारत सरकार को रोहिंग्या मुसलमानों की चिंता होनी चाहिए। क्योंकि वहाँ सिर्फ हिंदू-मुस्लिम ही नहीं इंसानियत मारी जा रही है। भारत हमेशा से हिंसा के खिलाफ रहा है। इसके अलावा अशहर यूसुफजई ने कहा की धर्म के आड़ में बर्मा में वहां के लोगो को मारा जाना बेहद निंदनीय है भारत सरकार को मानवता के नाते हस्तक्षेप करना चाहिए संचालन डाॉ आरिफ नदीम मंसूरी ने किया। आपको बता दे कि, म्यांमार में हजारों रोहिंग्या मुसलमानों को मार दिया गया। जो कि बांग्लादेश में शरण लेने को मजबूर हैं। भारत सरकार भी देश में उपस्थित 40,000 रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर करने की तैयारी में है। जिसको लेकर काफी विवाद चल रहा है। अंतराराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भी भारत की आलोचना कर चुके हैँ। उक्त अवसर पर अशहर यूसुफजई, मौलाना अजहर जमाल, मौलाना राफे आजमी, इरकियाना चैक से सभा के बाद जुलुस की शक्ल में शांति से पैदल मार्च करते हुए जेसीज चैराहा पहुँच कर समाप्त हुआ। सहयोगी-अदीब खान, प्रदीप यादव, अराफात आजमी, अबू मशाल, अजवद कासमी, दबीरुल हसन, शफीउद्दीन शेख, मंजूर अहमद, मोहम्मद आमिर, आलमगीर राईन, मुहम्मद सरफराज, यासिर ओवैस, मो.आजम, आदि लोग उपस्थित रहें।

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


 

 

अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular