Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeMarqueeमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागो बहन जागो कार्यक्रम का आगाज़

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागो बहन जागो कार्यक्रम का आगाज़

महिलाओं को आत्मनिर्भर बंनाने के लिए जागो बहन जागो कार्यक्रम का आगाज़
कानपुर महानगर। महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरूवार को सिविल लाइन स्थित स्टॉक एक्सचेंज पदम् टावर में जागो बहनों जागो कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजक प्रीति तिवारी ने बताया कि जागो बहनों जागो कार्यक्रम ‘मैं हूँ साहस’ ये महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ये था कि इसमें सिर्फ और सिर्फ महिलाओं का मुद्दा उठाया गया और दुधमुंही बच्चियों के साथ हो रहे अत्यचार को रोकने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जाए इसके लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव अनुपमा रावत ने शिरकत की।
इस कार्यक्रम की शुरुआत कानपुर से की गई है जिसे पूरे उत्तर प्रदेश में घर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान महासचिव अनुपमा रावत ने सम्बोधित करते हुए महिलाओं में जोश भरने का काम किया और उन्हें उनके अधिकारों से जागरूक किया इस दौरान वहां मौजूद सभी महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस कमेटी अब आम महिलाओं को घर घर जाकर  खुद की रक्षा करने के लिए उन्हें गुण सिखाएगी और प्रशिक्षित करने का काम करेगी। और अब हाल और सभागारों से निकल करके नुक्कड़ चौराहों तक पहुंच करके उनसे जुड़ाव पैदा करने की कोशिश करेंगे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular