Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeमतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला...

मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

मतदाता सूची में त्रुटियों को दूर करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
मोहनलालगंज।मतदान की पात्रता रखने वालेअधिकतम नागरिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने और मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर कर मतदाता सूची की विश्वसनीयता को बढ़ाने के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य किया जाता है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का यह कार्य बुथ स्तरीय अधिकारियों द्वारा अब घर-घर जाकर मोबाईल एप के माध्यम से किया जाएगा।गुरूवार को मोहनलालगंज तहसील के सभागार में इस मोबाईल एप के उपयोग के संबंध में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में एसडीएम सन्तोष कुमार सिहं ने कहा कि इस एप के उपयोग के मतदाता सूची की शुद्धता बढ़ेगी और कार्य आसान होगा। उन्होंने कहा कि इससे समय भी बचेगा। उन्होंने कहा कि मोबाईल एप के माध्यम से मतदाता के घर के अक्षांश और देशांतर की स्थिति भी दर्ज की जाएगी, जिससे उसके नजदीकी मतदान केन्द्र का चयन आसानी से किया जा सकेगा। तहसीलदार शम्भू शरण ने बताया मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए अब बुथ स्तरीय अधिकारियों को मतदाता के घर जाकर परिवार के सदस्यों की जानकारी लेनी होगी और उसके घर के अक्षांश देशांतर की स्थिति भी दर्ज करना होगा। इससे बुथ स्तरीय अधिकारी घर में बैठकर मतदाता सूची के संशोधन का कार्य नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही मतदाता का मोबाईल नम्बर और ई-मेल आई डी की जानकारी भी दर्ज की जाएगी और मोबाईल नम्बरों को डेटा सर्वर से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में मतदाता सूची से मतदाता के नाम का विलोपन या स्थानांतरण के पूर्व उसके मोबाईल और ई-मेल आईडी में संदेश देने के लिए यह प्रणाली लागू की जा रही है। इसके साथ ही मतदान के समय मतदान केन्द्र में मतदाताओं की उपस्थिति की सूचना भी प्रदाय की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र के पते की संपूर्ण जानकारी भी अपलोड की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदाता के समक्ष पूरी जानकारी स्वयं भरे जाने से त्रुटियों की संभावना नहीं रहेगी।
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular