भ्रष्टाचार के मामलों में संवेदनशील नहीं है प्रशासन व सरकार

विकलांग एसोसिएशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क स्थित शिविर का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन व सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में रिपोर्ट दर्ज ना होना आम बात हो गई है वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग राजकुमार गुप्ता के परमिट पर हुए भ्रष्टाचार की रिपोर्ट आज तक दर्ज नहीं हो सकी जबकि इस मामले में थाना काकादेव से लेकर एसएसपी, डीएम व मुख्यमंत्री शिकायत की गई वही दिव्यांग अल्पना की तरफ से विकलांग एसोसिएशन ने रमा शिव हॉस्पिटल स्वरुप नगर, एसडी इंडिया हेल्थ इंशुरंस कंपनी लखनऊ वंदना मेडिकल एंड सर्जिकल सेंटर वाराणसी के विरुद्ध रिकॉर्ड थाना स्वरुप नगर में दर्ज कराया था। इसी प्रकार आरटीओ में दिव्यांग राजकुमार गुप्ता के परमिट पर आरटीओ के कर्मचारी व अधिकारी ने मिलकर फर्जी रामकुमार गुप्ता खड़ा कर उनके नाम से ऑटो फाइनेंस करा लिया इस मामले में भी आज तक रिपोर्ट थाना काकादेव में दर्ज नहीं हो सकी। 20 मार्च को मुख्यमंत्री से मिलकर भ्रष्टाचार व उत्पीड़न के मामलों में कार्यवाही के लिए ज्ञापन दिया जाएगा मुख्य रूप से उपस्थित वीरेंद्र कुमार, अल्पना कुमारी, अरविंद सिंह, राहुल कुमार, बंगाली शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।





