‘जौनपुर: इंडिया फॉर सोशल जस्टिस’ के आह्वान पर राकेश यादव के नेतृत्व में पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर रोस्टर प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होने कहा आज उच्च शिक्षा पर चैतरफा हमले करके इसे बर्बाद करने की लगातार कोशिश जारी है. ऑटोनामी, निजीकरण, फंड कट, सीट कट व स्थाई नियुक्ति बंद किये जाने के साथ साथ 5 मार्च को यूजीसी द्वारा जारी तुगलकी फरमान से देश के बहुसंख्यक वंचित समाज के लिए उच्च शिक्षा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो जाएँगे. क्योंकि विभागवार रोस्टर से आरक्षण पूरी तरह खत्म हो जायेगा। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, पसमांदा व महिलाओं की पहली पीढ़ी ही अभी उच्च शिक्षा तक पहुँच पाई है, ऐसे में आरक्षण विरोधी रोस्टर के साथ साथ ऑटोनामी, निजीकरण जैसे प्रावधानों के बहाने उच्च शिक्षा का बर्बाद किया जाना मूलतः सामाजिक न्याय विरोधी व राष्ट्र विरोधी काम है.

यदि यह सर्कुलर तत्काल प्रभाव से वापस नहीं लिया गया, तो एक अखिल भारतीय छात्र आन्दोलन के लिए देश भर के छात्र मजबूर होंगे। रमन यादव ने रोस्टर सर्कुलर विरोध के बारे बताते हुये कहा कि यूजीसी ने उच्च शिक्षा में विभागवार रोस्टर प्रणाली लागू लिए जाने का समयबद्ध निर्देश दिया है जो विभागवार रोस्टर प्रणाली के लागू होने से उच्च शिक्षा में आरक्षण खत्म हो जाएगा, क्योंकि विभागों में सीटों की संख्या कम होने से आरक्षित वर्ग के लिए अवसर ही समाप्त हो जाएँगे। जबकि पूर्व की प्रणाली में विश्वविद्यालय अथवा कॉलेज को एक इकाई मानकर रोस्टर निर्धारित होता था, जिससे सीटों की पर्याप्त संख्या होने के कारण संवैधानिक आरक्षण प्रक्रिया के तहत सभी के लिए अवसर उपलब्ध होते रहे। सीधे अर्थों में यह कहा जा सकता है कि विभागवार रोस्टर लागू किये जाने का यह फरमान दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों व वंचित-शोषित विरोधी है व उच्च शिक्षा को बर्बाद करने की साजिश का एक हिस्सा है।
इस मौके पर आशीष यादव, सोनू यादव, मोनू यादव, सनी, रुपेश, आशुतोष, संदीप, जे0डी0 खान, वैभव वाहिद, अब्दुल तलहा, डिम्पल सिंह, विजय सहित सैकड़ो छात्र नेता मौजूद रहे।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





