गोरखपुर । स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2018 के अंतर्गत महानगरों से लेकर नगर पंचायत स्तर पर साफ सफाई जोरो पर है।
इसी अभियान के तहत सोमवार को सुबह गोरखपुर पिपराईच मार्ग तथा चुंगी चौराहा, रेलवे स्टेशन पर झाडू देते हुए वर्दीधारी सफाई कर्मियों को अवधनामा संवाददाता ने अपने कैमरे में कैद किया। बातचीत के दौरान सफाई कर्मियों ने बताया कि अब पिपराईच नगर में सुबह शाम दोनो समय झाडू लगाने का नगर पंचायत द्बारा आदेश दिया गया है, जिसका हम सब को पालन करना है, जिससे हमारा नगर साफ सुथरा दिखे और स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार हो ।
https://www.youtube.com/watch?v=WtcgmgDd-64
वही स्थानीय लोगो से पूछताछ करने पर लोगो ने बताया कि अब पहले से साफ सफाई हो रही है। कोई कमी नही है। इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी पूजा सिह परिहार ने हमारे संवाददाता को बताया कि छः टीमों का गठन करके यहां साफ सफाई का काम किया जा रहा है और हम इस अभियान में किसी से पीछे नहीं रहेंगे।
वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2018 की ओर से आये अभिषेक पासवान ने बताया कि उनको पिपराइच नगर पंचायत में काफी साफ सफाई देखने को मिली है। यहां कमर्शियल एरिया में डे-नाइट सफाई हो रही है साथ ही डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन किया जा रहा है।
नगर पंचायत में नए अध्यक्ष के आने के बाद से जहाँ साफ सफाई और अन्य कार्यों में बड़ा बदलाव दिख रहा है वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि सफाई कर्मचारी के साथ-साथ कार्यालय में मुस्तैद रहने वाले नाथूराम ओझा व अन्य भी इस अभियान को लेकर खासा उत्साहित नज़र आ रहे हैं।





