Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeध्वनि प्रदूषण पर आये शासनादेश से काफी परेशान है इस व्यापार से...

ध्वनि प्रदूषण पर आये शासनादेश से काफी परेशान है इस व्यापार से जुड़े व्यापारीगण

JOIN US-9918956492———————————————-

कानपुर बैण्ड संचालन वेलफेयर एसोशिएसन ने दिया मंत्री सतीश महाना को ज्ञापन
कैबिनेट मंत्री के न मिलने पर संचालकों ने वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश तिवारी को दिया ज्ञापन, बतायी अपनी समस्या

ध्वनि प्रदूषण पर आये शासनादेश से काफी परेशान है इस व्यापार से जुड़े व्यापारीगण

कानपुर महानगर। (सर्वोत्तम तिवारी) ध्वनि प्रदूषणको लेकर आये शासनादेश के बाद बैण्ड संचालको को होने वाली परेशानी और आर्थिक स्थिति को पहुंच रहे नुकसान मामले को लेकर कानपुर बैण्ड संचालन वेलफेर एसोशिएशन के अध्यक्ष रमेश चन्द्र कुण्डे के नेतृत्व में सैकडो बैंण्ड संचालक मंत्री सतीश महाना के निवास पर ज्ञापन देने पहुंचे।

मंत्री सतीश महाना के न होने पर सभी ने उपस्थित राकेश तिवारी तथा बीडी राय को ज्ञापन सौंपकर कहा कि उच्च न्यायालय का नियम है कि रात्रि दस बजे के बाद शोर नही होना चाहिये। कहा कि दस बजे तक नियम के तहत बैण्ड बाजा बजाया जा सकता है बावजूद इसके उन्हे परेशान किया जा रहा है और परमीशन के लिए बाध्य किया जा रहा हे। कहा कि वैसे भी साल में कुछ ही दिन सहालग के होते है ऐसे में परमीशन के चक्कर में लोग बुकिंग कैंसिल कर रहे है और उन्हे रूपया वापस करना पड रहा है। कहा कि कई बार जिलाधिकारी से लेकर विधायको तक अपनी पीडा सुनाई है लेकिन कहीं सुनवाई नही हुई। कहा कि मुख्यमंत्री जी से ज्ञापन के माध्यम से अनुरोघ है कि वह बैण्ड संचालको के परिवार का दर्द समझे, उनकी आर्थिक स्थिति को जाने और उन्हे बैण्ड बजाने का परमीशन दिलवाये या सहालग के समय यह नियम लागू न करे या फिर पूरे सहालग भर के लिए परमीशन दिलाने की कृपा करे। कहा कि सभी बैण्ड संचालक वादा करते है कि वह उच्च न्यायालय व शासनादेश को ध्यान में रखकर ही बैण्ड की ध्वनि को सीमित रखेंगे। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, रमेश चन्द्र कुण्डे, किशोर कटारिया, रोजन्द्र कलसे, बाबू लाल, मोहन खरे, राजाबाबू भारती, सागर भारती अनूप डीजे के प्रोपराइटर अनूप मिश्रा अपने डीजे संचालकों के साथ मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट———— 

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular