JOIN US-9918956492————————————————–
महिलाओं की अग्रणी संस्था “एंजेल्स क्लब” ने निकाली कैंसर जागरूकता रैली
कानपुर में पालिका स्टेडियम से के0डी0 पैलेस तक निकाली गई रैली
जागरूकता रैली में क्लब की अध्यक्षा कंचन गुप्ता और सदस्य अनीता सिंह ने प्रमुख रूप से दिखाई सहभागिता

कानपुर महानगर। विश्व कैंसर दिवस पर कानपुर महानगर में महिलाओं की अग्रणी संस्था एंजेल्स क्लब ने एक जागरूकता रैली का आयोजन किया।
क्लब की अध्यक्षा कंचन गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में क्लब सदस्यों के साथ साथ शहर के प्रतिष्ठित डाँक्टरों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ डॉ0 किरण पाण्डेय ने की। एंजेल्स क्लब ने अपने साथ आभा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सहभागिता से इस कैंसर जागरूकता मार्च का सफल आयोजन किया।
कानपुर में पालिका स्टेडियम से निकली इस रैली में डाँक्टरों और क्लब मेम्बर्स द्वारा कैंसर से बचाव, तम्बाकू, सिगरेट, शराब, स्वास्थ्य के लिये हानिकारक और निषेध जैसे लिखे हुये स्लोगन की तख्तियाँ और बैनर लेकर क्लब के मेम्बरों सहित बच्चे, रेजीडेंट डॉक्टर और शहर के वरिष्ठ डॉक्टर चल रहे थे। पालिका स्टेडियम से केडी पैसेल पहुँचे इस कैंसर जागरूकता मार्च को डॉ0 अलका गर्ग, डॉ0 राहुल टेकरीवाल और डॉ0 पीयूष मिश्रा ने सभी को कैंसर से बचाव और इनके परीक्षण की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित जनमानस को सिगरेट, तम्बाकू, शराब को अपने जीवन से दूर रखने के लिये एक संदेश भी दिया।
इस अवसर पर एंजेल्स क्लब की अध्यक्षा कंचन गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि आज के युग में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी परिवार में एक सदस्य को होती है लेकिन उससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। उस पीड़ित समूचे परिवार को इसका दंश झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा इस गंभीर बीमारी के बचाव की समस्त जानकारियां हमारा क्लब आम जनमानस तक पहुंचायेगा। उनका कहना था जितने ज्यादा से ज्यादा लोग इसके बचाव से जागरूक होंगे उतना ही इस लाइलाज बीमारी से बचा जा सकेगा।
इसी कड़ी में अध्यक्षा कंचन गुप्ता ने कहा कि कैंसर की बीमारी के लक्षण शुरुवात में ही पहचान लिये जाएं तो इलाज समय पर किया जाने से जीवन को बचाया जा सकता है।
क्लब की सदस्य अनीता सिंह के अनुसार आज की युवा पीढ़ी सिगरेट, तम्बाकू, मसाले, और शराब जैसे नशे की ओर तेजी से बढ़ रही है जिससे उनको बचाने की जरूरत है। इन युवाओं में जागरूकता के अभाव से ऐसी गम्भीर बीमारियां पनपती हैं। उनका कहना था कि पढ़ने वाले युवाओं पर उनके माता पिता नजर रखें और नशे की लत बिल्कुल न लगने दें।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को डॉ0 संजय गुप्ता और क्लब की सचिव चाँदनी अरोड़ा ने धन्यवाद किया और ऐसे ही कार्यक्रमों के आयोजनों को सफल बनवाने में सहयोग करने की बात कही।
इस अवसर पर एंजेल्स क्लब की अध्यक्षा कंचन गुप्ता, सचिव चाँदनी अरोड़ा, अनीता सिंह, पारुल, एकता, प्रियंका, वन्दना, रिंकल, पलक, पल्लवी, अंकिता, तन्वी, शिविका और श्रुति सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट—————-
————————————————————————————————————-





