JOIN US-9918956492———————————————–
वाहन चोरो के अंतर्जनपदीय गैंग का खुलासा. चोरी की 7मोटर साईकिलों के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार।
कचेहरी के पास से चुराई गई 5 मोटरसाइकिलें बरामद।

बहराइच आज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में वाहन चोरी की घटित घटनाओं के खुलासे व अपराधियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश जुगुल किशोर पुलिस अधीक्षक बहराइच ने स्वाट टीम प्रभारी को निर्देश दिया था। उक्त निर्देशन के अनुक्रम मे अजय प्रताप अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बहराइच, सिद्धार्थ तोमर क्षेत्राधिकारी नगर बहराइच के निर्देशन मे उ0नि0 विनोद कुमार यादव प्रभारी स्वाट टीम व SST टीम प्रभारी जय नरायन शुक्ला व थानाप्रभारी दरगाह शरीफ प्रभारी आर0पी0 यादव मल्हीपुर चौराहे मौजूद थे चेकिंग के दौरान देर रात्रि के समय दो मोटर सायकिल सवार विशाल उर्फ सालिम पुत्र सिकन्दर अहमद निवासी कचहरीरोड बरहियापुर थाना कोतवाली नगर बहराइच अमजद सिद्दीकी पुत्र असलम सिद्दीकी निवासी शिकारी चौड़ा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया गया, इनलोगों के कब्जे व निशान देही पर 07 अदद मोटर साईकिलों को बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अमजद सिद्दीकी पहले भी मोटर साईकिल चोरी मे जेल जा चुका है पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर
अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोग बहराइच शहर के अलग अलग जगह से मोटर साईकिल चुराते है जिसका नम्बर प्लेट को बदल कर बेचने का कार्य करते है बरामद मोटर साईकिल के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर कोतवाली देहात व अन्य थानो मे पहले से मामला पंजीकृत है इसके सम्बन्ध मे थाना दरगाह शरीफ मे मामला दर्ज करके जेल रवाना किया गया इस बड़े खुलासे में उ0नि0 विनोद कुमार यादव प्रभारी,का0 विनोद,का0 विजय नरायन,का0 ज्ञान बहादुर सिंह,का0 रविशंकर पाण्डेय,का0 दिलीप कुमार,का0 रविन्द्र यादव स्वाट टीम बहराइच सहित लगी टीमो को उत्साह वर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक बहराइच जुगुल किशोर के द्वारा 5000/- रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी।
अतहर मेहदी की रिपोर्ट————-
——————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





