JOIN US-9918956492——————————————
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने पेश की इंसानियत की मिशाल
अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद आज एक दिवसीय दौरे पर अपने गृह जनपद आये हुए थे इस मौके पर जहाँ मोहम्मद एबाद ने दाऊदपुर गांव में एक शोकसभा में पहुचे कही कटघर ग्राम में एक गरीब की विगत दिनों आग से जलकर खाक हुए घर पर भी पहुचे और पीड़ित का हाल चाल लिया यहाँ से निकल कर वह जनपद शाहगंज में पूर्व मंत्री ललई यादव के आयोजित तेरही भोज में शामिल होने जा ही रहे थे की ग्राम सुरहुरपुर के पास एक बच्चा जिसका पैर साईकिल के पहिये के अन्दर चला गया था और वह दर्द से तड़प रहा था उसकी ह्रदय विदारक दर्द को देखते ही प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने अपनी गाड़ी रोक कर गाड़ी से प्लास निकाल कर तुरन्त किसी तरह से बच्चे का पैर पहिये से निकाला और उसको डॉक्टर के पास भेजकर ही आगे बढ़े ।प्रदेश अध्यक्ष की इस सादगी और मानव संवेदना को देखकर हर कोई तारीफ करता दिखाई दिया।

समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद अपने गृह जनपद अम्बेडकरनगर में एक दिवसीय दौरे पर आए हुए थे इस मौके पर वह दाऊदपुर में अचानक एक व्यक्ति के मृत्यु की सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुचे और मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए दुआ किया इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने ग्राम जल्लापुर में राम प्यारे पुत्र झगरू के छप्पर नुमा मकान में विगत दिनों आग लग जाने से सबकुछ जलकर राख हो गया था पीड़ित के घर पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने आग से हुए नुकसान को देखा और हरसम्भव मदद का आश्वाशन दिया यहाँ से वह शाहगंज विधायक ललई यादव के आवास पर आयोजित तेरही भोज में शामिल होने के लिए निकले थे की सुरहुरपुर के पास एक बच्चा जिसका पैर साईकिल के पहिये में चला गया था और दर्द से बच्चा तड़प रहा था उसकी ह्रदय विदारक दर्द को देखकर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने गाड़ी को रोककर तुरन्त बच्चे की मदद के लिए बढ़ गए और गाड़ी से तुरन्त औजार प्लास आदि की मदद से बच्चे का पैर पहिये से निकाला और उसे डॉक्टर के पास भेज कर ही आगे बढ़े ।प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद की इस सरल स्वभाव को देखकर हर कोई तारीफ करता नजर आ रहा था और यह कहते हुए दिखाई दिया की नेता हो तो ऐसा जो जनता के हर दुख दर्द में साथ खड़ा रहे इस मौके पर युवा सपा नेता जहीर अब्बास , इस्तियाक अहमद , मिथिलेश भाई , मंजूर अहमद , यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मोहम्मद सईम , सहित भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।
—————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





