दस दिन पहले आग से झुलसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत
मोहनलालगंज।निगोहां गांव में दस दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे एक मजदूर का इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं परिवाजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नही लगाया शव को लेकर घर चले आए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।निगोहां गांव के रहने वाले मजदूर अता हुसैन बीते दस दिन पूर्व अपने घर मे ही संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गए थे।

गंभीर रूप से झुलसे अता हुसैन को परिवारजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गयी।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





