HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarथाना समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी शिकायत समय अंतर्गत...

थाना समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी शिकायत समय अंतर्गत निस्तारण के दिये निर्देश

अम्बेडकरनगर आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान के लिए आयोजित थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह थाना टांडा पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को हर प्रकरण का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने प्राप्त हर शिकायत का अवलोकन किया।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए और पात्र व्यक्तियों को त्वरित न्याय मिले।अधिकारियों को राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने, मौके पर जाकर जांच करने और स्थाई समाधान निकालने के भी निर्देश दिए गए।इस मौके पर उपजिलाधिकारी टांडा, तहसीलदार टांडा, क्षेत्राधिकारी टांडा, संबंधित लेखपाल और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular