जियो फोन बुकिंग से पहले जान लें इसके फीचर्स, नहीं चलेंगी ये दो बड़ी ऐप्लीकेशन

0
314

 sources internet—————–
रिलायंस जियो ने अपना 4जी फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। इसकी प्री बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन भी www.jio.com पर शुरू हो गए हैं। अगर आप इस फोन को लेना चाहते हैं तो जियो की साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस फोन के फीचर्स के बारे में लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं। अब इसके बारे में एक खास जानकारी सामने आई है कि इस फीचर फोन में दो बड़ी ऐप्लीकेशन फेसबुक और  व्हॉट्सऐप नहीं चलेंगी। मतलब इस फीचर फोन को लेने वालों को अगर व्हॉट्सऐप और फेसबुक का इस्तेमाल करना है तो कोई दूसरा स्मार्टफोन साथ रखना होगा। ऐसा हो सकता है कि जियो का अपना चैट ऐप है जिसके चलते जियो ने व्हॉट्सऐप को नहीं दिया हो। इस फोन की कीमत को जियो ने 0 रुपये रखा है। इसके लिए बस एक शर्त रखी है कि इस फोन को लेने वालों को 1,500 रुपये की सिक्योरिटी मनी देनी होगी। यह सिक्योरिटी मनी कंपनी तीन साल बाद ग्राहक को वापस कर देगी।

हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि जियो का यह फीचर फोन सिंगल सिम होगा। ऐसा हो सकता है कि भविष्य में कंपनी इस फोन को कोई दूसरा मॉडल डुअल सिम के साथ निकाल दे, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि कंपनी का आने वाला ये फीचर फोन सिंगल सिम ही होगा। इस फोन के साथ यूजर को लाइफटाइम फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 153 रुपये का रिचार्ज कराने पर वो सभी सुविधाएं मिलेंगी जो अभी 309 रुपये के रिचार्ज मिलती हैं।

फीचर्स: जियो के फीचर फोन में 2.4 इंच की क्यूवीजीए डिस्प्ले दी गई है। इसमें न्यूमेरिक कीपैड के साथ 4 नेविगेशन बटन दिया गया है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलेगा। फोन में रियर कैमरा, टॉर्च लाइट और एफएम रेडियो भी मिलेगा। इसमें ब्लुटूथ दिया गया है। यह फोन 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा। यह फोन वॉयस कमांड भी सपोर्ट करेगा। इस फोन में रिलायंस जियो के जियो म्यूजिक, जियो सिनेमा और जियो टीवी जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल आएंगे। ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि जियो के इस 4जी फीचर फोन के दो मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। जियो के फीचर फोन का एक मॉडल क्वालकॉम के मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ आएगा और दूसरा मॉडल स्प्रेडट्रम के प्रोसेसर के साथ आएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4&t=3s


अगर आपको यह समाचार पसंद आया हो तो अपने मित्रों को शेयर करना ना भूले
आप अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है  
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here