शाहूजी महाराज ने देश में आरक्षण की शुरुआत की

0
424

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA 
छत्रपति शाहूजी महाराज ने दलितों व पिछड़ों को जीने की राह दिखाई है : कमला कुमारी 


लखनऊ। महाराष्ट्र के महान समाज सुधारक तथा प्रमुख दलित नेता छत्रपति शाहूजी महाराज की 143 वीं जयंती बुधवार को राजधानी में धूमधाम से मनाई गई। प्रेस क्लब में आयोजित जयंती समारोह में शाहूजी महाराज के जीवन पर प्रकाश ड़ालते हुए लोक जनशक्ति पार्टी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा कमला कुमारी ने कहा कि दलितों और पिछड़ों की बात करे तो बाबा साहब के बाद सबसे ज्यादा तथा आदर सम्मान से छत्रपति शाहूजी महाराज का नाम लिया जाता है। शाहूजी महाराज ने दलितों और पिछड़ों को जीने की राह दिखाई तथा उनकी प्रेरणा से दलित समाज आगे बढ़ रहा है। लोजपा मध्य क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पाल ने कहा कि शाहूजी महाराज ने देश में आरक्षण की शुरुआत की थी और आज उनके पदचिन्हों पर चलते हुए पिछड़ों तथा वंचितों को इंसाफ मिल सका है। छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में अनोद कुमार रावत, महेश कुमार वाल्मीकी, प्रमोद विक्रम, पदमा रावत अनुज सिंह आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शाहूजी महाराज दलितों पिछडों के मसीहा थे।


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here