Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeMarqueeकोहराम मचाने वाला तेंदुआ इंस्पेक्टर की गोली से मरा,आईजी ने पुलिस को...

कोहराम मचाने वाला तेंदुआ इंस्पेक्टर की गोली से मरा,आईजी ने पुलिस को दिया 50 हजार का इनाम

कोहराम मचाने वाला तेंदुआ इंस्पेक्टर की गोली से मरा,आईजी ने पुलिस को दिया 50 हजार का इनाम
मोहनलालगंज।पिछले कई दिनों से लखनऊ में तेंदुआ का कोहराम जारी है। अब इस पर पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। एसएचओ त्रिलोकी सिंह ने तेंदुआ पर फायर झोंक दिया, जिसके कारण गोली लगने से वह घायल भी हो गया है।
बाद में डॉक्टर उत्कर्ष शुक्ला ने कंफर्म करते हुए बताया है कि तेंदुए की मौत हो गई है।एसएसपी दीपक कुमार भी मौके पर हैं। जिस घर में तेंदुआ घुसा था, वह घर शरीफ खान का है। तेंदुआ रसोई में छिपा बैठा था। जिसकी बंदूक से तेंदुए को गोली लगी वे एसएचओ त्रिलोकी सिंह पट्टी कराकर लौटे और उनके लिए जिंदाबाद के नारे लगे और लोगों ने तालियों से स्वागत किया। इस प्रकरण में पुलिस को आईजी से इनाम मिला है।  आईजी ने पुलिस को 50000 रूपए का इनाम दिया है। बता दे कि लखनऊ में आशियाना के औरंगाबाद में तेंदुए को पकड़ने की सारी कोशिशें वन विभाग की आज सवेरे फेल हो गई, तेंदुआ जाल को पार करते हुए गांव में घुस गया ,उसने मुन्ना नाम के युवक को घायल कर दिया था,कोई उपाय सूझता देख पुलिस को फायर करना पड़ा।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट—————
————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular