Monday, April 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeइण्डियन रोटी बैंक शनिवार और रविवार को दो आयोजनों के माध्यम से...

इण्डियन रोटी बैंक शनिवार और रविवार को दो आयोजनों के माध्यम से रोटी बैंक का कार्यक्षेत्र बढ़ाने का काम करेगा

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA 
रोटी महोत्सव के जरिए गरीबों वंचितों की मदद करेंगे : इण्डियन रोटी बैंक


लखनऊ। इण्डियन रोटी बैंक शनिवार और रविवार को दो आयोजनों के माध्यम से रोटी बैंक का कार्यक्षेत्र बढ़ाने का काम करेगा। शुक्रवार को राजधानी के प्रेस क्लब में कार्यक्रमों की जानकारियां देते हुए फाउण्डर विक्रम पाण्डेय ने बताया कि सत्याग्रही सेवा समिति द्वारा संचालित इण्डियन रोटी बैंक के 50 सप्ताह पूरे होने पर शनिवार को नाका हिण्डोला स्थित हनुमान मन्दिर के पास, फुटपाथ पर रहने वाले गरीबों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए स्नान, शेविंग- कटिंग और नए वस्त्र आदि दे कर क्रांतिकारी प्रयास करेगी। संवेदना का स्पर्श नामक इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के युवा साथी रोशन मुंशी मौजूद रहेंगे। रविवार को राजधानी के नाट्य कला केन्द्र में होने वाले रोटी बैंक महोत्सव की जानकारियां देते हुए विक्रम ने बताया कि इस सम्मेलन में व्यापार मण्डल, रिटायर्ड कर्मचारी, बुद्धिजीवी तथा अन्य संगठन भाग लेंगे। शाम 5 बजे से होने वाले आयोजन में रोटी बैंक के प्रचार-प्रसार के लिए मन्थन किया जाएगा और भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूं तो देश प्रदेश में बहुत से रोटी बैंक कार्य कर रहे हैं पर यदि सब संगठन एक जुट होकर भूखों और वंचितों के लिए कार्य करेंगे तो अधिक शक्ति से काम आगे बढ़ाया जा सकता है।
लखनऊ में रोटी बैंक के कार्यों की बात करते हुए पाण्डेय ने कहा कि हम लोग बिना चंदा या आर्थिक मदद के इस काम को कर रहे हैं और प्रत्येक रविवार को राजधानी के अलग-अलग हिस्सों से रोटी एकत्रित करके उसे एक पैकेट में पैक करते हैं जिसमें चार रोटियों के साथ अचार, प्याज और गुड़ रखा जाता है।

https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4&t=3s


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular