अनूसूचित समाज को वोट बैंक के रूप में उपयोग किया कांग्रेस सपा बसपा ने:डा.महेन्द्रनाथ पाण्डेयलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा रघुवर पैलेस फरीदीनगर कुकरैल पिकनिक स्पाट रोड लखनऊ पर बाबा साहब भीमराव रामजी अम्बेडकर जयंती पर एक संगोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश में अनुसूचित समाज को ले करके अजीब द्धंद चल रहे हैं यह द्धंद दो तरह हैं। सभी राजनैतिक पार्टियों ने इस समाज का सदुपयोग और दुरपयोग किया लेकिन वोटों के रूप में, लेकिन डा. अम्बेडकर के सिद्धांतों पर अनुसूचित वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने और उनके लिए कोई कार्य करने का काम किया है या किया जा रहा हैै तो वह है भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है। जिस सेन्ट्रल हाल में बैठ करके अम्बेडकर जी ने 1947 से 1950 तक संविधान लिखा कांग्रेस ने उस सेन्ट्रल हाल में उन्हें स्थान नही दिया। डा. अम्बेडकर को अटल बिहारी बाजपेयी जी के दबाव मेंे भारत रत्न प्रदान किया गया और मोदी जी की सरकार ने महू में उनके जन्म स्थान एवं लंदन में जहां वह पढ़ते थे और रहते थे उस स्थान को खरीद कर संग्राहलय बनाया गया। नागपुर में जहां उनकी दीक्षा ली और चैत्यभूमि मुम्बई में और दिल्ली में महापरिनिर्वाण स्थल सहित 5 स्थलों कों पंचतीर्थ के रूप मोदी सरकार ने घोषित किया। महापरिनर्वाण स्थल को दो वर्ष के समय में दुनिया के सबसे आकर्षक महापरिनिर्वाण स्थल का लोकार्पण मा. मोदी जी ने 13 अप्रैल को किया।

कांग्रेस व सपा बसपा ने दलितों, शोषितों, पीड़ित, कमजोर को वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया, लेकिन हमारी सरकारों ने इस समाज और कमजोर वर्ग को विभिन्न योजनाओ, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, बीमा योजना एवं औषधि केन्द्र आदि योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है किया जायेगा। प्रधानमंत्री जी ने जन औषधि केन्द्र आदि के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर, पीड़ित, शोषित लोगों को स्वास्थ्य लाभ के लिये 5 लाख तक मुफ्त इलाज कराकर जीवन स्तर को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। त्रिपुरा आदि राज्यों में 30 सालों की वामपंथी किला ढह गया क्योंकि इन्होंने देश की विकास की गति से उन्हें पीछे कर रखा था यहां अभी सांतवे वेतन आयोग की बात कर रहे हैं और वहां चैथा वेतन आयोग है। 3.5 करोड़ लोग आज उज्जवला गैस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविन्द शुक्ला, अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, संगठन मंत्री बृज बहादुर, युवा नेता नीरज सिंह, अनुसूचित मोर्चा के दिवाकर सेठ, रामसिंह बाल्मीकि, रमेश तूफानी, राजू बाल्मीकि महामंत्री रामऔतार कनौजिया, नरेश सोनकर, रोहित भारती, महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सुनील यादव, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, अनूप सिंह, रामशरण सिंह, केके जायसवाल, संतोष तेवतिया, मधुबाला त्रिपाठी, नीलम निगम, रूपाली गुप्ता, भृगुनाथ शुक्ला सहित बड़ी सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o





