अंतिम दिन भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

0
148
join us-9918956492————-
62 रामोत्सव में मरे गए कंस-अहिरावण और कुम्भकरण, रविवार को जलेगा रावण 
तीन मैदानों में सजेगा मेला 

लखनऊ। गत 5 अक्टूबर से राजधानी के बरहा, आलमबाग में चल रही कृष्णलीला तथा रामलीला में शनिवार को अंतिम दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर को कृष्णलीला के नौवें दिन कंस वध का मंचन किया गया। रात्रि में रामलीला के दसवें दिन राम सेना का मुकाबला रावण की सेना ने किया। मथुरा से आए आदर्श रामलीला एवं रासलीला मण्डल ने भावपूर्ण ढंग से युद्ध का मंचन किया।  लक्ष्मण जी को शक्ति लगना,हनुमान जी का संजीवनी लेने जाना, सुषेन वैद्य द्वारा लक्ष्मण को ठीक करना, अहिरावण द्वारा राम लक्ष्मण का अपहरण होना, हनुमान जी द्वारा अहिरावण करना और इसके बाद कुम्भकरण वध तक लीला का मंचन किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष विश्वजीत ने बताया की सुन्दर मंचन के लिए मथुरा से आए आदर्श रामलीला एवं रासलीला मण्डल के व्यास सूरज प्रसाद, तबला वादक खुशीराम झा और कलाकारों ओम प्रकाश, दुर्गा प्रसाद, विशाल, राहुल, राम नंदन, खजान इत्यादि का श्री त्रिकोलेश्वर नाथ मंदिर एवं रामलीला समिति ने विशेष आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया।  दस दिनों तक इस मण्डल की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने रामलीला मैदान को वृंदावन और अवध का सजीव रूप प्रदान कर दिया है। 

समिति के अध्यक्ष रमेश लोधी ने बताया कि रविवार को सांय ठीक 6 बजे बाराबिरवा, फिनिक्स मॉल से भव्य श्रीराम शोभायात्रा का आरम्भ होगा जो कि कानपुर रोड़ पर आलमबाग चौराहा, बस अड्डा, टेढ़ी पुलिया, राजकीय उद्यान, आनन्द नगर होते हुए बरहा रेलवे कालोनी के दशहरा मेला मैदान में पहुंचेगी। शोभायात्रा में राजधानी के प्रमुख ब्रास बैंडों के साथ मनमोहक झांकियां विशाल रथों पर विराजमान होंगी। समिति के विशेष सचिव शिवम् ने बताया कि मैदान में आतिशबाजी के दौरान पुरस्कारों का वितरण मुख्य अतिथि द्वारा करने के बाद राम सेना का  मुकाबला रावण की सेना से होगा और उसके बाद मेघनाद तथा रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। दशहरा मेला तीन मैदानों में आयोजित किया जा रहा है जिसमे एक मैदान में झूले, दूसरे में खाने – पीने के स्टॉल और तीसरे मैदान में मुख्य मंच के साथ आतिशबाजी तथा पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

पिछले रविवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। चार वर्गों में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में विषय – धार्मिक, मेला, विज्ञान और पर्यावरण रखे गए थे।  प्रथम वर्ग में कक्षा 1 -3 तक में प्रथम स्थान अर्यमा सिंह, द्वितीय स्थान प्राची मिश्रा, तृतीय स्थान बलवंत शर्मा और चतुर्थ स्थान एकलव्य सिंह ने प्राप्त किया है। द्वितीय वर्ग में क्रमानुसार शुभम वर्मा, सूर्य प्रताप सिंह, आन्या शुक्ला और सृष्टि वर्मा रहे। तृतीय वर्ग में क्रमानुसार अंकिता वर्मा, रिषभ गुप्ता, मो साहिल और रिषभ सिंह रहे। चतुर्थ वर्ग में क्रमानुसार माही लोधी, प्रभात तिवारी, अनिकेत तिवारी और कुशाग्र द्विवेदी रहे।  समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजीव ठाकुर ने बताया कि चारों वर्गों में प्रथम स्थान को छोड़ कर सभी पुरस्कारों का वितरण शनिवार को कर दिया गया और प्रथम पुरस्कारों का वितरण रविवार को 62वें  विशाल दशहरा मेला में किया जाएगा। 
बृजेन्द्र बहादुर मौर्या की रिपोर्ट———————–
———————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here