श्री बाँके बिहारी सेवा समिति ने आयोजित किया विशाल भंडारा

0
185
भंडारे में लोगों ने चखा प्रसाद
श्री बाँके बिहारी सेवा समिति ने आयोजित किया विशाल भंडारा
कानपुर महानगर। पुरुषोत्तम मास के पावन दिनों में शहर भर में दान पुण्य का दौर शुरू है। मान्यता है कि इन पवित्र दिनों में किया गया दान पुण्य कई गुना फल प्रदान करता है। इसी शुभ फल को पाने के लिये हर व्यक्ति दिल खोलकर दान पुण्य करने में लगा है। इसी के तहत शहर की संस्था श्री बाँके बिहारी सेवा समिति ने एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
नयागंज स्थित हमराज कॉम्प्लेक्स के बाहर श्री बाँके बिहारी सेवा समिति द्वारा आयोजित भंडारे में जमकर भीड़ उमड़ी। पुरुषोत्तम मास में समिति द्वारा किये गये भण्डारे में लोगों को समिति के पदाधिकारियों ने चावल, छोला, पनीर की सब्जी, मीठा एवं फल बांटे। हुये इस भंडारे में लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ प्रसाद चखा। भंडारे का दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने स्वच्छता का भी विशेष ध्यान दिया। प्रसाद खाने के बाद लोगों की जूठी प्लेट, दोने और गिलास डालने के लिये कूड़ेदान की भी संस्था ने उचित प्रबंध किया था। समिति द्वारा की गई स्वच्छता की इस व्यवस्था को लोगों ने खूब सराहा। संस्था पदाधिकारियों ने राहगीरों को बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक रोककर और निवेदन करके प्रसाद दिया।
आयोजित हुये भंडारे में प्रमुख रूप रनिंग पार्षद प्रत्याशी गिरधारी गौड़, नितेश महेश्वरी, निखिल महेश्वरी, अभिनव गुप्ता, रोहित कुमार, भगत, विष्णु ककरानिया, आशीष सुरेका, राम सेवक, आशीष खंडेलवाल सहित संस्था के कई लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here