HomeMarqueeरात के अंधेरे का फायदा उठाकर करते थे यह काम

रात के अंधेरे का फायदा उठाकर करते थे यह काम

राजधानी की मड़ियांव पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। जो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रकों को लूट लिया करते थे और उन्हें लूटकर उसको गाजियाबाद में बेच देते थे वहीं बताया जा रहा है कि 16 मई को मड़ियांव थाना क्षेत्र से शम्भू सिंह का सरियों से भरा ट्रक इन्हीं लुटेरों द्वारा लूटा गया और उसको बंधक बनाकर बक्शी का तालाब के पास फेंक कर फरार हो गए थे जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही थी… वहीं सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ककौली मोड़ आईआईएम रोड से पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है…साथ ही लुटेरों के पास से पुलिस ने तीन ट्रक, 6 टायर, एक तमंचा व 6 कारतूस और दो लाख पचास हजार रुपया भी बरामद किया है…

एसपी ट्रांसगोमती हरेन्द्र कुमार ने बताया कि सोमवार की रात मड़ियांव पुलिस ने एसपी टीजी सर्विलांस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान सुधीर सिंह चौहान कानपुर नगर निवासी, नीरज फतेहपुर निवासी, खालिद, शाहरुख और जीतू गाजियाबाद निवासी हैं…वहीं एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है…वहीं उन्होंने बताया कि ये सभी आरोपी रात को देखते थे जिसमें क्लीनर नहीं होता था उससे रास्ता पूछने के बहाने ट्रक लूट लिया करते थे और इनके द्वारा ऐसी घटना मैनपुरी में अंजाम दी चुकी है…उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में मालूम चला है कि इनके द्वारा लखनऊ में पहली घटना की गई है…

वहीं एसपी ट्रांसगोमती ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से लुटा हुआ ट्रक के साथ ही दो और ट्रक बरामद हुए हैं जो इन आरोपियों के खुद है और ये ट्रांसपोर्ट का काम खुद करते हैं…साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है साथ ही अभी तक इनका पुराना आपराधिक इतिहास कोई नहीं मिला है…

सतीश संगम की रिपोर्ट 

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular