HomeMarqueeसूबे की भाजपा सरकार अपनी ही पार्टी की महिलाओं की सुरक्षा कर...

सूबे की भाजपा सरकार अपनी ही पार्टी की महिलाओं की सुरक्षा कर पाने में नाकाम

सूबे की भाजपा सरकार महिलाओ की सुरक्षा के दावे को लेकर सत्ता में तो ज़रूर आ गई लेकिन अब अपनी ही पार्टी की महिलाओ की सुरक्षा कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। तुषार साहू नाम के युवक पर महिला ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया है । भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ने बीते एक वर्ष से युवक द्वारा परेशान करने की शिकायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत तक से की लेकिन कोई भी कार्यवाही नही हुई जिसके बाद बीती रात महिला ने नाका थाने में शिकायत की और आरोपी युवक की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल नाका थाने की पुलिस युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाई कर रही है।

आपकी टीवी स्क्रीन पर दिख रहे इस बेशर्म युवक का नाम तुषार साहू है यह पूर्व में भाजपा का कार्यकर्ता हुआ करता था उसी दौरान तुषार ने महिला कार्यकर्ता के फोन को हासिल किया और महिला से ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। इस युवक की बाते सुनकर आपको यह ज़रा भी नही लगेगा कि इसको एक महिला के साथ गलत करने का ज़रा भी एहसास है।

तुषार साहू , आरोपी युवक

उत्तर प्रदेश में महिलाओ की सुरक्षा का दावा भले ही भाजपा सरकार करती हो लेकिन महिलाए कितनी सुरक्षित है इस बात का पता तब लगा जब भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ने तुषार साहू नाम के युवक द्वारा बीते एक वर्ष से परेशान करने का आरोप लगाया यही नही तुषार ने महिला कार्यकर्ता की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की और जबरन संबध बनाने का दबाव बना रहा था। इस मामले की शिकायत महिला कार्यकर्ता ने उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संघ प्रमुख से भी की लेकिन तुषार को सिर्फ पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद भी जब तुषार की हरकतें बन्द नही हुई तो महिला ने नाका थाने में इसकी लिखित शिकायत की जिसके बाद आरोपी युवक तुषार को पुलिस ने हिरासत में लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई।

पीड़ित, भाजपा कार्यकर्ता।

जब भाजपा में पार्टी कार्यालय से जुड़े होने के बाद एक सत्ता धारी पार्टी की कार्यकर्ता की यह हालत है तो प्रदेश की आम महिलाओ की सुरक्षा का अंदाज़ा आप खुद लगा लें।

सतीश संगम की रिपोर्ट 
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular