Tuesday, November 11, 2025
spot_img
HomeHealthबालो का झड़ना रोकता है कलौंजी-------

बालो का झड़ना रोकता है कलौंजी——-

 
क्या महिला, क्या पुरुष… झड़ते बालो की चिंता हर किसी को होती है। बाल झड़ने से हर किसी को दिक्कत होती है। आधुनिकता के दौर में बाजार में मिलने वाले सारे प्रोडक्ट ने लोगों को फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंचाया है। जबकि लोगों की सारी समस्याओं का उपाय प्राकृतिक चीजों में छुपा हुआ है, केवल समस्या ये है कि लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि हमारे आसपास ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल करने से आप सुंदर त्वचा और लंबे बाल पा सकेंगे। जैसे की झड़ते बालों के लिए कलौंजी रामबाण इलाज है और इससे प्याज की तरह जलन भी नहीं होती।

इस तरह से करें इस्तेमाल

  • कलौंजी का तेल बनाने के लिए 50 ग्राम कलौंजी पीसकर ढाई किलो पानी में उबालें।
  • पानी को तब तक उबालिए जब तक कि पानी उबल के एक किलो ना बच जाए।
  • कलौंजी को पानी में गर्म करने पर इसका तेल निकलकर पानी के ऊपर तैरने लगता है।
  • पानी में हाथ फेर कर तेल को तब तक अलग कर के कटोरी में निकालते रहें जब तक कि कटोरी के ऊपर में तैरता हुआ पूरा तेल खत्म ना हो जाए।
  • फिर इस तेल को छानकर शीशी में भर लें।
  • अब हमेशा शेम्पू करने से एक घंटे पहले इस तेल से मसाज कर लें।
  • इससे बाल मजबूत बनेंगे और सिर के जिन हिस्सों से बाल पूरी तरह से हट चुके हैं वहां पर बाल फिर से उग आएंगे।

    बालों के लिए लाभदायक

    • बालों के लिए कलौंजी काफी फायदेमंद है।
    • अनहेल्दी लाइफस्टाइल और स्ट्रेस के कारण महिला हो या पुरुष, दोनों को ही बालों के गिरने की समस्या होती है।
    • इसके लिए अगर तमाम तरह के ट्रीटमेंट करा चुके हैं और कोई फायदा नहीं हो रहा है तो कलौंजी लगाएं।

    न्यूट्रिएंट्स से भरपूर कलौंजी

    • कलौंजी में बहुत सारे मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स होते हैं।
    • कलौंजी में काफी मात्रा में आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर होते हैं।
    • लगभग 15 कलौंजी पूरे दिन भर की शरीर की प्रोटीन मात्रा पूरी करने में सहायक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular