HomeHealthअब बनेगी और भी बेहतर वैक्सीन! वैज्ञानिकों ने समझा इन्फ्लूएंजा ए का...

अब बनेगी और भी बेहतर वैक्सीन! वैज्ञानिकों ने समझा इन्फ्लूएंजा ए का खतरनाक ‘कंट्रोल मैकेनिज्म’

द नेचर माइक्रोबायोलाजी में प्रकाशित स्टडी में नया खुलासा, आखिर इंसानी कोशिकाओं को कैसे गुलाम बनाता है फ्लू वायरस?

इन्फ्लूएंजा ए एक वायरल सांस से जुड़ी बीमारी है जो बहुत तेजी से फैलती है। यह फ्लू सीधे हमारे सांस लेने के तंत्र पर अटैक कर गले, नाक और फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। मौसम बदलने के साथ खासकर बारिश के मौसम में होने वाले फ्लू में सबसे ज्यादा मामले इन्फ्लूएंजा ए के ही होते हैं। इसे लेकर हाल ही में एक स्टडी सामने आई है, जिसने इस बात पर रिसर्च की है कि कैसे फ्लू वायरस मानव कोशिका को नियंत्रण में लेता है। आइए जानते हैं क्या कहती है यह नई स्टडी।

महामारी फैला सकता है वायरस

इन्फ्लूएंजा ए (फ्लू) एक ऐसा वायरस जो खतरनाक साबित हो सकता है। आंकड़ों की माने तो यह इन्फेक्शन हर साल दुनिया भर में 650,000 मौतों का कारण बनता है और लगभग 30-50 लाख लोगों में बीमारी का कारण भी बनता है। बताते चलें कि यह कई महामारी के लिए भी जिम्मेदार रहा है, जिसमें साल 1918 का स्पेनिश फ्लू शामिल है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने पता लगाने में कामयाबी हासिल की है कि कैसे यह वायरस मानव कोशिकाओं को नियंत्रण में ले लेता है।

कोशिकाओं के प्रोटीन को करता है कंट्रोल

रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया कि फ्लू वायरस मानव की कोशिकाओं के भीतर पहुंचकर उनके प्रोटीन और अंदर की संरचनाओं को सबसे पहले अपने नियंत्रण में ले लेता है। यह कोशिका के केंद्रक यानी क्लियस में मौजूद पैरास्पेक्ल्स को घोलकर आरएनए-बाध्यकारी प्रोटीन को मुक्त कर देता है। इसका नतीजा यह होता है कि वह अपनी संख्या तेजी से बढ़ाने लगता है। यह अध्ययन द नेचर माइक्रोबायोलाजी में प्रकाशित किया गया है।

शोध दवाओं और वैक्सीन में मददगार

इन्फ्लूएंजा ए पर किया गया यह शोध बेहतर फ्लू दवाओं और वैक्सीन के विकास में बड़ा मददगार साबित हो सकता है। खासतौर से तकनीक का उपयोग कर वैज्ञानिकों ने जानकारी हासिल की कि वायरस और कोशिकाओं के प्रोटीन कैसे जुड़ते हैं, वायरस इसे कैसे नियंत्रित करता है।

कोशिकाओं पर नियंत्रण पाने के तरीके

इस अध्ययन में यह बात सामने आई है कि इन्फ्लूएंजा ए कोशिकाओं पर दो तरीकों से नियंत्रण पाने की कोशिश करता है। शोधकर्ताओं ने जांच में पाया कि वायरल सतह प्रोटीन हीमैग्लूटिनिन कोशिका के परिवहन और प्रसंस्करण तंत्र से कैसे गुजरता है, जिससे प्रोटीन का पता चला जो संक्रमण में प्रोटीन को संशोधित करने में वायरस की सहायता करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular