HomeUttar PradeshAligarhबाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 11 जून...

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 11 जून को होगा राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज

अलीगढ़। बाढ़ आपदा के दौरान जन-धन की हानि को न्यूनतम करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्य स्तरीय ओरियंटेशन और कॉर्डिनेशन कांफ्रेंस-2026 में जिले के अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में किया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी प्रमुख स्टेकहोल्डर्स को एक मंच पर लाते हुए बाढ़ आपदा प्रबंधन की रणनीतियों, तैयारियों एवं समन्वय तंत्र की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हाल के वर्षों में विभिन्न राज्यों एवं जिलों में हुई आपदाजनित घटनाओं से सीख लेते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि बाढ़ की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित हो सकें।

बैठक में बाढ़ चौकियों की स्थापना, स्थायी चिकित्सालयों एवं राहत केंद्रों की पहचान एवं सुदृढ़ीकरण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अस्पतालों को चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और मॉक एक्सरसाइज में पूर्व प्रशिक्षित कार्मिकों एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मॉक ड्रिल के दौरान सभी बाढ़ नियंत्रण एवं राहत-बचाव उपकरणों का वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया।

अपर जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत 9 जून को टेबल टॉप एक्सरसाइज और 11 जून को जिले में ग्राउंड आधारित मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य बाढ़ जैसी आपात परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तत्परता, संसाधनों की उपलब्धता एवं आपसी समन्वय का परीक्षण करना है, जिससे किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। वर्चुअल बैठक में बाढ़ नियंत्रण मॉक एक्सरसाइज के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular