Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeबसपा नेता जुरगाम मेहँदी उनके भाई व पुत्र पर लूट का मुकदमा...

बसपा नेता जुरगाम मेहँदी उनके भाई व पुत्र पर लूट का मुकदमा दर्ज

JOin us 9918956492टाण्डा अम्बेडकरनगर।बसपा नेता जुरगाम मेहँदी सहित चार लोगो के विरुद्ध थाना हंसवर में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

वादी मुकदमा पंकज पाण्डेय पुत्र राजनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम अवसानपुर थाना इब्राहिमपुर ने बताया की वह बस संख्या यूपी 45 टी 4702 का पंजीकृत स्वामी है तथा उसकी देखभाल करता है बस लखनऊ से रामनगर व रामनगर से लखनऊ चलती है ।बीते दिनाक 22-04-2017 को 4 बजे दिन में उक्त बस रामनगर से लखनऊ के लिए चली जैसे ही बस हंसवर थाने के हीरापुर बाजार के पास पहुँची की बस को रोककर ग्राम नसीराबाद थाना हंसवर के जुरगाम मेहँदी उनका भतीजा व लड़का मो आरिफ भाई एहतेशाम मेहँदी बस को रोक लिए और धमकी देते हुए कहा की अगर इस रोड पर चलना है तो 20हजार रूपए प्रति माह रंगदारी दो  तभी चल सकोगे । मुकदमा वादी पंकज पाण्डेय के मना करने पर गाली देते हुए मारने पीटने लगे तथा पंकज के पास मौजूद 4300 रूपए लूट लिए। वादी ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को भी दिया उन्ही के हस्तक्षेप पर चारो लोगो के विरुद्ध थाना हंसवर में मुकदमा अपराध संख्या 57/17 धारा 394 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular