Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeMarqueeपांच महीने पहले रेलवे फाटक तोड़कर फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पांच महीने पहले रेलवे फाटक तोड़कर फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

जौनपुर: शाहगंज थाना अंतर्गत बेलवाईं रेलवे फाटक का गेट तोड़ कर भागने वाले आरोपी को आरपीएफ ने पांच माह बाद गिरफ्तार किया है। आजमगढ़ निवासी सुरेश ने ट्रेन आने के दौरान बंद किए जा रहे फाटक संख्या 68 सी को धक्का मारकर तोड़ दिया था।
इसके बाद ट्रेन को कासन पर चलाया गया था, जिससे काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। घटना नवंबर 2017 की है। बीते पांच माह से आरोपी गिरफ्त से दूर था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ शाहगंज प्रभारी संदीप कुमार यादव ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि चालक एक निजी स्कूल की बस चला रहा था।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular