Thursday, May 14, 2026
spot_img
HomeLucknowभाषा विवि के छात्र को ₹1 लाख की स्कॉलरशिप

भाषा विवि के छात्र को ₹1 लाख की स्कॉलरशिप

AI में भाषा विवि के छात्र का शानदार प्रदर्शन, Samsung Innovation Campus में स्टेट टॉपर, ₹1 लाख की स्कॉलरशिप

लखनऊ।
ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है कि विश्वविद्यालय के एमसीए छात्र मोहम्मद सफदर अंसारी ने Samsung Innovation Campus (SIC) फेज-III के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) श्रेणी में स्टेट टॉपर बनकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि Electronics Sector Skills Council of India (ESCCI) द्वारा की गई है।

उल्लेखनीय है कि सैमसंग इनोवेशन कैंपस कार्यक्रम का विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक संचालन किया गया था, जिसका समापन एवं सम्मान समारोह माननीय श्री योगेंद्र उपाध्याय जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ था। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों एवं उद्योगोन्मुखी कौशल से जोड़ा गया।

मोहम्मद सफदर अंसारी को उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की स्कॉलरशिप, एक लैपटॉप तथा Samsung मुख्यालय, गुरुग्राम एवं Samsung Research Institute, नोएडा के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर प्रदान किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कौशल विकास, नवाचार एवं उद्योगोन्मुखी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें रोजगारपरक अवसरों के लिए तैयार करते हैं।

विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने मोहम्मद सफदर अंसारी को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular