हैलट परिसर के मकान खाली कराने को जारी नोटिस
कानपुर महानगर। एलएलआर अस्पताल में बंगला नं0 चार, पांच तथा छह की भूमि को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत स्वीकृत मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी विंग के लिए चिनिहत किया गया है। अस्पताल परिसर में स्थित इन जर्जर बंगलों व मकानो को गिरवाकर खाली भूमि इसके लिए देनी है ताकि निर्माण प्रक्रिया शुरू हो सके। पूर्व में इस जगह पर बने मकानो को खाली कराने के लिए नोटिस दिया जा चुका है जिसमें 31 मार्च तक आवास खाली करना था लेकिन किन्ही कारणो से यह सीमा बढाकर 15 अप्रैल कर दी गयी है, जिसके लिए नोटिस जारी की गयी है।

मेडिकल कालेज के एलएलआर अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री सवास्थ्य सुरक्षा योजना के तहतमल्टी सुपर स्पेशिएलिटी विंग का निर्माण होना है। परिसर में बने मकानो को हटवाने के शासन से आदेश भी जारी हो चुके है। इन मकानो के ध्वस्तीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा टेंडर भी निकाला जा चुका है लेकिन अभी तक मकान नही खाली हो सके सके है। पूर्व में मकानो को खाली कराने के लिए नोटस दिया गया था जिसमें अंतिम तारीख 31 मार्च थी बाद में उसे बढा कर 15 अप्रैल कर दिया गया। अब ध्वस्तीकरण के लिए टंेडर प्रक्रिया शुरू हो गयी है। परिसर से आवास खाली कराने के लिए प्राचार्य डा0 नवीनत कुमार ने सभी को 15 अप्रैल तक मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





