सपा नगर की मासिक बैठक में महीने भर के कार्यो की ली गई समीक्षा
कानपुर महानगर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में अध्यक्ष मुईन खान की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष मुईन खान ने बताया कि 14 में 10 फेंटल की बैठक ली गई। सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए कि पार्टी के लिए क्या किसको करना है।

नगर महासचिव वरुण मिश्रा ने बताया कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को जनता के बीच में जाकर काम करने के लिए निर्देशित किया गया है क्योंकि पार्टी का नारा है एक बूथ 10 यूथ पार्टी को स्तर पर मजबूत करने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए गए सभी पदाधिकारियों को नगर उपाध्यक्ष आशू खान ने बताया कि मासिक बैठक में सभी पदाधिकारियों के मासिक कार्य की समीक्षा की गई और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में अभी से पूरी ताकत के साथ क्षेत्र में जाकर जनता के बीच में काम करने के लिए कहा गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मुईन खान, वरुण मिश्रा, आशू खान, कुलदीप यादव, मिंटू यादव, अकील शानू, नंदलाल जायसवाल, राघवेंद्र बजाज मिंटू, संजय सिंह पटेल, अनवर मंसूरी, रेखा यादव, हाजी इखलाख अहमद बब्लू, एडवोकेट वरुण मेहता, कमलेश ओमर आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





