Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeहिंदी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर हुई प्रेस वार्ता

हिंदी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर हुई प्रेस वार्ता

join us-9918956492————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े 
विश्व हिंदी संस्थान कनाडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी वाजपेयी व अंतरास्ट्रीय अध्यक्ष प्रो सरन घई ने कनाडा में होने वाले अंतराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता किये।
लखनऊ के प्रेस क्लब में संस्थान के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मेलन को लेकर बताया कि विश्व हिंदी संस्थान कनाडा अपने सहयोगी संगठनों के साथ भागीदारी के आधार पर स्वेच्छा से कनाडा की धरती पर पहली बार अंतरास्ट्रीय हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन 24 अप्रैल 2018 से 30 अप्रैल तक टोरंटो कनाडा के महानगर में करने जा रहा है। हिंदी हमारी मातृभाषा है और आज दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा और जनसंख्या के आधार पर चौथी भाषा बनती जा रही है क्योंकि दुनिया के 80 प्रतिशत देशों में हिंदी भाषी लोग निवास कर रहे हैं।हिंदी का प्रचार व प्रसार जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भी हो रही है  इस सबके बावजूद भी इसे संयुक्त राष्ट्र संघ की अधिकृत भाषाओं में शामिल नहीं किया गया है इसके प्रचार व प्रसार हेतु सन 2011 में कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक प्रो सरन घई के हिंदी प्रेमियों को एक सार्थक मंच प्रदान करने का सार्थक प्रयास किया है। 
आप को बता दे कि प्रो सरन घई विश्व की सबसे लंबी कविता मुक्तिपथ प्रेमपथ महाकाव्य गीत के रचनाकार हैं और कनाडा में पहला हिंदी अंग्रेजी पाक्षिक नमस्ते कनाडा का प्रकाशन किया |
——————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular