Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमितियों में मुद्दों पर व्यापक चर्चा के अवसर -हृदय नारायण दीक्षित

समितियों में मुद्दों पर व्यापक चर्चा के अवसर -हृदय नारायण दीक्षित

JOIN US-9918956492—————————-
समितियों में मुद्दों पर व्यापक चर्चा के अवसर -हृदय नारायण दीक्षित
लखनऊ।विधान मण्डलों का मुख्य कार्य सरकारी नीतियों पर बहस, कार्यपालिका पर नियंत्रण, कानूनों का निर्माण और प्रशासन की निगरानी होती है। सदन में इतना समय नहीं मिल पाता है कि गूढ़ विषयों पर विचार विमर्श कर किसी अन्तिम नतीजे पर पहुंचा जा सके। इस कार्य का निष्पादन समितियों के द्वारा किया जाता है। समितियां कार्यपालिका पर प्रभाव डालकर अपना नियंत्रण रख सकती है। यह बात श्री हृदय नरायण दीक्षित अध्यक्ष, विधान सभा उ0प्र0 ने आज विधान मण्डल की आवास सम्बन्धी संयुक्त समिति की उद्घाटन बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।


श्री दीक्षित ने समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब यहां चुनकर आते हैं। समाज के पीड़ित एवं कमजोर तबके की लड़ाई में हम सबको व्यवस्था से लड़ना पड़ता है। इन समितियों में हम जनता की समस्याओं को लेकर कार्यपालिका से तर्क-प्रतितर्क के माध्यम से समस्या के निराकरण के लिए रास्ते निकालते है। समितियों का कार्य प्रशासन को जागरूक करना है। माइक्रो विश्लेषण के माध्यम से हम नौकरशाही को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते है।

पंचदेव यादव की रिपोर्ट———————–

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular