SATEESH SANGAM———
विभिन्न मांगों को लेकर निकाय कर्मचारी महासंघ ने किया धरना प्रदर्शन
प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की गत वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेश व्यापी के जरिए निकाय कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया।

राजधानी लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आये स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगर निगम कर्मचारियों ने लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय पर हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने पैदल मार्च करते हुए हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन।
वही प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की गत वर्षो से लंबित समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेश में व्याप धरने के माध्यम से निकाय कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही हमारी 17 सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में काम बंद कर एक बड़े आंदोलन की तैयारी होगी जिसकी जिम्मेदार खुद सरकार होगी साथ ही उनको यह भी कहना है कि हम लोगों की समस्या काफी समय से चली आ रही है पिछली सरकार ने भी हम लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया वही इस सरकार में भी एक बार प्रमुख सचिव से वार्ता हुई लेकिन उनका भी स्थानांतरण हो गया जिससे नए प्रमुख सचिव हैं जो वार्ता करने के लिए तैयार नहीं है यही वजह है कि आज एक दिवसीय धरना करके चेतावनी दी गई है।
प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद कैसर ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर बताया कि छठे वेतन आयोग की संस्तुति के कर्म में व्याप्त सभी संवर्ग की वेतन विसंगतियां दूर की जाए और प्रदेश के निकायों को राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि से एसटीपी एवं पावर कारपोरेशन हेतु की जाने वाली कटौती को समाप्त किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि वाहन भत्ता छूट दी जाए और संविदा कर्मचारियों को कार्य संस्था में जो जोड़ा गया है उनको पुणे नगर निगम में जोड़ा जाए क्योंकि इस तरह से वह राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल पा रहा है साथ ही पेंशन जैसी समस्या को दूर की जाए|
—————————————————————————————
अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|