BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
लखनऊ के देव त्रिवेदी भारतीय ग्रेपलिंग टीम में चयनित

लखनऊ। सेंट्रल अकादमी विकास नगर लखनऊ के कक्षा 6 के छात्र देव त्रिवेदी का चयन अजरबैजान के बाकू शहर में आगामी 17 से 21 अक्टूबर तक होने वाली वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में कर लिया गया है।
देव त्रिवेदी ने गत 21 से 23 जुलाई तक दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। देव त्रिवेदी का चयन भारतीय टीम में 12 वर्ष व 32 किग्रा भार वर्ग में किया गया है।
देव त्रिवेदी के भारतीय टीम मे चयनित होने पर ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव रविकांत मिश्रा व लखनऊ जिला ग्रेपलिंग संघ की अध्यक्षा भारती गोसाई ने बधाई दी और देव के वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी।
https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo
डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।





