मथुरा, दिनांक 18 अप्रैल 2018 को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर , एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जायसवाल , के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में रैली की तैयारी के संदर्भ में पश्चिम उत्तर प्रदेश जिला शहर अध्यक्ष एवं प्रमुख कांग्रेस जनों की एक मीटिंग ली .

जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा रामलीला मैदान दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 29 अप्रैल 2018 को एक विशाल जन आक्रोश रैली को कामयाब बनाने हेतु कांग्रेस जनों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए .

मथुरा से प्रमुख कांग्रेस जनों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर , ए आई सी सी सदस्य महेश पाठक , जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया , एवं शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन के अलावा कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सदस्य एआईसीसी मोहन सिंह ने प्रमुख रूप से भाग लिया इस रैली में देश एवं प्रदेश के सभी वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन की सूचनानुसार उपरोक्त रैली को सफल बनाने हेतु प्रमुख कांग्रेस जनों एवं पदाधिकारियों एआईसीसी पीसीसी सदस्य समस्त फ्रंटल संगठनो के अध्यक्ष समस्त विभागों के अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व अन्य सहयोगियों के साथ जिला शहर स्तर पर वार्ड ब्लॉक कॉर्डिनेटर नियुक्त कर जन आक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु संपर्क अभियान चलाया जाएगा सभी सम्मानित कांग्रेस जनों से अनुरोध किया है अपने-अपने क्षेत्रों में अभी से व्यापक प्रचार-प्रसार में जुट जाएं जिस से मथुरा जनपद से हजारों की संख्या में लोग रैली में भाग ले सकें।






