रमजान माह को लेकर दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन
कानपुर महानगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा रमजान माह के शुरू होने पर होने वाली समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप समस्याओं के तत्काल निस्तारण की मांग की गयी।

इस अवसर पर मांग करते हुए कहा गया कि कल से रमजान का महीना शुरू हो रहा है लेकिन नगर निगम की उदासीनता के कारण क्षेत्री की नालियो में सिल्ट भरी है। काकादेव, शारदा नगर, रावतपुर आदि क्षेत्रों में कूडे केढेर लगे है, सडकों पर पानी भरा है। क्षेत्र और मस्जिदो के आस पास हैण्ड पंप खराब पडे है। एलईडी लाइटे 40 प्रतिशत भी अभी तक चेंज नही हुई है और अधिकतर लाइटे खराब पडी है। समस्याये ज्यों की त्योहं ही है और इसके कारण जनता में प्रशासन की प्रति भारी आक्रोश है। कहा क्षेत्र में नालियों की सिल्ट निकाल प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित हो तथा कूडे का निस्तारण किया जाये, हैण्डपंपों को ठीक किया जाये, लाइटे, तार ठीक कराने के साथ शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बिजली की कटौती से मुक्त किया जाये। इस अवसर पर हाजी मो0 वसीक, मो0 ताहिर, शहादत हुसैन, मो0 आजाद, मो0 आलम, प्रशान्त शर्मा, बाबू अली अस्तारी, डा0 दीप्ती सिंह आदि मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





