याचिका समिति में व्यथाओं के समयबद्ध निराकरण एवं पुस्तकालय समिति में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रख-रखाव पर चर्चा:हृदय नारायण दीक्षितविधान सभा की याचिका समिति की बैठक में समयबद्ध निस्तारण पर चर्चा की गयी। यह समिति आम जनता द्वारा अपनी व्यथाओं के निराकरण के लिए विधायकों के माध्यम से सदन में दी गयी याचिकाओं पर विचार करती है। समिति ने अनेक स्थानीय समस्याओं का निराकरण किया। समिति के काम-काज को त्वरित गति प्रदान करते हुए अध्यक्ष, विधान सभा ने एक ही सप्ताह में विधान पुस्तकालय समिति की बैठक दोबारा हुई।

बैठक में प्रतिष्ठित समाचार-पत्रों की प्रतियों को 09 वर्ष तक संजोए रखने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार तमाम महत्वपूर्ण कटिंग्स के संरक्षण का भी निर्णय लिया गया। विधान सभा में पुस्तकालय का 06 तल (भूतल सहित) का भवन है जहां पेपर कटिंग व कार्यवाहियों का रख-रखाव किए जाने व स्थानाभाव पर भी चर्चा हुई। दोनों बैठकों की अध्यक्षता अध्यक्ष, विधान सभा श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने की। इस अवसर पर श्री राम फेरन पाण्डेय, श्री महेन्द्र सिंह खडगवंशी, श्री सत्यवीर त्यागी, श्री अविनाश त्रिवेदी, श्री अम्ब्रीश सिंह पुष्कर एडवोकेट, श्री रफीक अंसारी मा0 सदस्यगण विधान सभा, प्रमुख सचिव, विधान सभा श्री प्रदीप दुबे व अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o
पंचदेव यादव की रिपोर्ट
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





