क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग द्वारा की गई इनवेन कंपनी पर कार्यवाही आरोपों के घेरे में
यूपी के सरकारी अस्पतालों में दवा सप्लाई करती है इनवेन कंपनी
दवा का अवैध भंडारण दिखा विगत दिनों कानपुर में की गई थी कार्यवाही
कंपनी जिम्मदारों ने लगाये ड्रग विभाग के अधिकारियों पर फर्जी कार्यवाही के आरोप

कानपुर महानगर। देश के प्रधानमंत्री लाख प्रयास कर लें कि देश में सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे| लेकिन रग-रग में भ्रष्टाचार को भर चुके कुछ चढ़ौती के शौकीन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी पीएम की मंशा पर पानी फेरे हुये हैं। आज कानपुर महानगर के एक विभाग में अधिकारियों को चढ़ौती न चढ़ाना एक कंपनी को महंगा पड़ गया। साफ सुथरा काम करने वाली कंपनी को बदनाम करने की नीयत से कुछ कैम्पटीटरों की मिलीभगत से विभागीय जिम्मदेदारों ने जल्दबाजी में एक ऐसी कार्यवाही कर दी जिसमें छेद ही छेद हैं। आरोपों के घेरे में आई इस नाजायज कार्यवाही की शिकायत कंपनी ने शाशन से की है।
मामला कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र का है। यूपी के सरकारी अस्पतालों में दवा सप्लाई करने वाली इनवेन फार्मासिटीकल कंपनी कई सरकारी अस्पतालों में ग्लूकोज की बोतल सप्लाई करती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कंपनी का ऑफिस बिरहाना रोड में था किन्हीं कारणों से कंपनी ने अपना ऑफिस किदवई नगर में शिफ्ट करना चाहा। जिसके लिये कंपनी डिपो मैनेजर ने बाकायदा ऑफिस शिफ्टिंग के लिये कागजी कार्यवाही की। की जाने वाली इस कागजी कार्यवाही (जिसमें किदवईनगर ऑफिस का एड्रेस था) को पूरा करने में ड्रग विभाग के कुछ अधिकारियों ने हीलाहवाली की और कंपनी द्वारा दी गई पत्रवाली को इस मेंज से उस मेंज पर घुमाते रहे। क्योंकि इस फाइल को नचाने वाले जिम्मदारों द्वारा कंपनी डिपो मैनेजर से की गई नाजायज चढ़ौती की मांग पूरी नहीं की गई।
आरोप है कि इसी बीच नाटकीय ढंग से कंपनी द्वारा सप्लाई की जा रही बोतलों के सैम्पल फेल करवा दिये गये जो कि जांच होने तक सप्लाई करने से रोक दिया गया।
कंपनी डिपो मैनेजर का कहना है कि सैम्पल में फेल हुये माल को उसने सप्लाई न करते हुये स्टॉक को रखने की पर्याप्त जगह न होने के कारण जाँच होने तक ड्रग विभाग के औषधि निरीक्षकों को जानकारी दिये गये पते (ऑफिस शिफ्टिंग वाले एड्रस) किदवईनगर में रखवा दिया।
डिपो मैनेजर ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन बाद क्राइम ब्रांच टीम ने यहाँ पर छापा मारा और ड्रग विभाग के अधिकारियों के साथ उपरोक्त कंपनी के उसी माल को अवैध भंडारण दिखा कार्यवाही करते हुये गोदाम को सीज कर दिया।
क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में कुछ ऐसे प्वाइंट हैं जो इस कार्यवाही पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। कंपनी ने अपने खिलाफ की गई इस नाजायज कार्यवाही से खिन्न होकर सप्लाई रोक दी और इसकी शिकायत शासन से की है। उपरोक्त प्रकरण में शासन ने सहायक आयुक्त लखनऊ सहित डीएम कानपुर को जाँच के आदेश दिये हैं।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





