मोहनलालगंज की क्षेत्रीय सुविधाओं की मांग को सीएम से मिले सांसद
महाभारत कालीन ऐतिहासिक धाम अहिनवार को राज्य सरकार के संरक्षित व सौंदर्यीकरण कि की मांग
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज क्षेत्र के जनता को सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद कौशल किशोर अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण और लोगों को जनसुविधाओं को मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिले। इसमें उन्होंने मोहनलालगंज विकास खण्ड के दीवानगंज से डेहवा के बीच में पुल की मांग तथा गोसाईगंज वि.खं. के गोमीखेडा के पास पुल बनवाये जाने की मांग की। इसके अलावा मोहनलालगंज विकास खण्ड के दस तथा गोसाइगंज के दस गांवों में नलकूपों की मांग की है। इसके साथ ही निगोहां के महाभारत कालीन ऐतिहासिक धाम अहिनवार को राज्य सरकार द्वारा संरक्षित व सौंदर्यीकरण कराये जाने की भी मांग सांसद ने मुख्यमंत्री से की। वहीं निगोहां व दयालपुर में स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने की मांग की तथा मोहनलालगंज बालिका डिग्री कालेज का भी अनुरोध किया। इसके अलावा 500 हैण्डपम्प भी लोगों की सुविधाओं के लिये मांगे तथा साथ मोहनलालगंज विकास खण्ड के दर्जन भर गांवों के लिये 37 किलो सडक बनाये जाने की मांग की। सांसद ने हरिहरपुर पटिसा में सूखी पड़ी 200 एकड भूमि जहां किसानों के पास पर्याप्त सिंचाई के साधन न होने से भूखमरी की कगार पर उनके लिये एक सरकारी नलकूप की मांग भी रखी। जिसके लिये किसान अपनी भूमि निःशुल्क देने को तैयार है।

———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





