संदिग्ध परिस्थितियों में किसान के घर लगी आग लाखो की संपति स्वाहा
मोहनलालगंज। नगराम के हंसवा गांव में एक किसान के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। घर के बाहर धुंवा देखकर पड़ोसियों ने किसान को जानकारी देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की भारी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक किसान की पूरी गृहस्ती जलकर राख हो चुकी थी।

गुरुवार नगराम के हंसवा गाँव निवासी किसान बेचालाल अपने घर मे ताला लगाकर गाय चराने गांव के बाहर गए हुए थे और इनका पूरा परिवार कुछ दिनों से अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे । गुरुवार करीब 12 बजे इनके घर के अन्दर सन्दिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। जब आग का धुवाँ मकान के ऊपर निकलने लगा यह देख पड़ोसियों ने किसान को आग लगने जानकारी देने के साथ ही आग बुझाने का प्रायास करने लगे लेकिन घर के दरवाजे में ताला लगे होने के कारण आग बुझाना मुश्किल था। जिसके बाद ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पे पहुंचें दमकल कर्मियों ने घर की दीवार तोड़ कर घर मे घुसे और मश्क्कत के बाद आग पे काबू पाया जा सका। वहीं इस आग से किसान के घर में रखा सारा अनाज , बर्तन , व बक्से में लगभग एक लाख के जेवरात जलकर राख हो गए।

———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





