मोदी, राजनाथ के संसदीय क्षेत्रों में पहली बार महिला मेयर

0
301

join us-9918956492——————
यूपी में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां बड़े पैमाने पर चल रही हैं. यूपी नगर निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा 25 अक्टूबर तक होने की उम्मीद है. छोटे शहरों के लिए नगर पालिका तो बड़े शहरों के लिए नगर निगम के चुनाव होंगे. उम्मीद की जा रही है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते से दिसंबर के दूसरे हफ्ते के बीच मतदान की तारीखें तय की जाएंगी.

यूपी निकाय चुनाव के लिए गुरुवार देर रात मेयर पद के लिए प्रस्तावित आरक्षण की सूची जारी कर दी गई.

मोदी, राजनाथ के संसदीय क्षेत्रों में पहली बार महिला मेयर

यूपी निकाय चुनाव इस बार इसलिए भी खास होंगे, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्रों में पहली बार महिला मेयर चुनी जाएंगी.

इसी साल की शुरुआत में जबरदस्त बहुमत हासिल कर राज्य की सत्ता में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ PM मोदी के लिए भी यूपी के इन निकाय चुनावों को लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है.

इसके अलावा राजधानी लखनऊ को भी पहली बार महिला मेयर मिलेगी. कानपुर में राज्य कार्य समिति की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर हुई अहम चर्चा हुई.

यूपी निकाय चुनाव में BJP लगा रही बड़ा दांव

यूपी निकाय चुनाव में इस बार एक और खास बात यह होगी कि अयोध्या और मथुरा में पहली बार मेयर पद का चुनाव होगा. यही वजह है कि बीजेपी ने अयोध्या में योगी की दिवाली को भव्य बनाने का फैसला लिया है. अयोध्या और मथुरा को नगर निगम बनाकर योगी सरकार ने पहला दांव खेल दिया है और अब अयोध्या में योगी की दिवाली भी इसी प्लान का बड़ा हिस्सा है.

गुरुवार को सरकार ने यूपी की उन सभी नगर निगमों की सूची भी जारी कर दी जो इसबार पिछड़े वर्गों और पिछड़े वर्गो की महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे. यह बीजेपी का बड़ा दांव माना जा रहा है.

यूपी में 16 नगर निगम में आरक्षण दिया गया है, जबकि 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं. 7 सीटें अनारक्षित, 2 सीटें पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित और 1 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है.

https://www.youtube.com/watch?v=Ai63RihKTIE&t=2s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here