Tuesday, May 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeबेटियों के जन्म को ना समझें बोझ :डीएम  

बेटियों के जन्म को ना समझें बोझ :डीएम  

बेटियों के जन्म को ना समझें बोझ :डीएम
जौनपुर|बेटी बचाओं बेटी पढाओं से सम्बन्धित एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन आज डाॅलिम्स सनबीम कालेज में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कहा कि बेटियों के जन्म लेने पर उत्सव मनाये उनका हर कदम पर सहयोग करे। लड़के एवं लडकियों में किसी भी प्रकार का भेदभाव न रखें। शिक्षा हो या खेलकूद सभी क्षेत्रों मे आगे बढने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के द्वारा बेेटियों को आगे ले जाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटिया किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नही है। उन्होंने लोगो से अपील किया कि जब भी आपके घर बेटी का जन्म हो तो सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट अवश्य करेे। उन्होंने कहा कि एक बेटी का  पिता होने पर मैं गर्व महसूस करता हॅू।
उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी ने कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि अगर मां, बहन, पत्नी, शिक्षित होगी तो परिवार शिक्षित होगा और परिवार शिक्षित होगा तो समाज शिक्षित होगा और समाज शिक्षित होगा तो देश शिक्षित होगा। उन्होंने लोगो से अनुरोध किया कि बेटियो को अवश्य पढायें जिससे वे आत्म निर्भर बन सके। उपजिलाधिकारी ने छात्रा अबीरा द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं पर मनमोहक प्रस्तुति देने पर एवं जिलाधिकारी द्वारा गुन्जा को सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में डा. अब्दुल कादिर खान ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, डा.क्षितीज शर्मा, डा. जान्हवी, सारिका सोनी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular