खड़े ट्रक को पशु तस्करी मे अंदर करने वाली पुलिस की, सीसी टीवी कैमरे ने खोली पोल
जौनपुर/शाहगंज जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को सुधारने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पुलिस बेकसूर लोगों को अपराधी बना रही है।
यू पी पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर अब तक कईयों का इनकाउंटर कर चुकी है, जौनपुर के शाहगंज में तैनात कोतवाल ने एक लाख रिश्वत न देने पर बेकसूर इंसान को पशु तस्कर बना दिया। कोतवाल शाहगंज यहीं नहीं रुके,बल्कि बेकसुर शख्स की खड़ी ट्रक से पशु की बरामदगी भी दिखा दी।
पूरा मामला जिले की शाहगंज तहसील का है। देर से मिली खबर के मुताबिक शाहगंज-जौनपुर रोड पर एक पेट्रोल पम्प पर काफी दिनों से दो ट्रक खड़े थे। उन्होंने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद लेनदेन का खेल शुरु हुआ। कोतवाल ने ट्रक मालिक से ट्रक छोड़ने की एवज़ में 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। जब ट्रक मालिक ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो कोतवाल ने एक स्क्रिप्ट लिख डाली।
कोतवाल ने बताया कि दोनों ट्रक पशु तस्करी के लिए जा रहे थे। सूचना मिलने पर ट्रक का पीछा किया गया और पकड़ लिया गया।
इस दौरान ट्रक ड्राइवर ने पुलिस पर ट्रक को चढ़ाने की कोशिश भी की।

स्थानीय पुलिस ने ट्रक मालिक को पशु तस्कर बताकर पशु क्रूरता अधिनियम के आरोप में केस फाइल कर दिया। और तो और पुलिस यहीं नहीं रुकी उसने ट्रक से अबोध जानवरों की बरामदगी की झूठी कहानी भी बताई।
लेकिन टेक्नालॉजी का जमाना है कोतवाल यह भुल गये
शाहगंज कोतवाल के इस खेल पर सीसीटीवी ने पानी फेर दिया। दरअसल पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी और पम्प पर पेट्रोल भरा रहे कई लोगों ने पुलिस द्वारा ट्रक को ले जाने का वीडियों रिकार्ड कर लिया।
ये वीडियो पूरे इलाके में वायरल हो गया। सीवीटीवी फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है की दोनों ट्रक पिछले कई दिनों से उसी जगह पर खड़े थे जिसे पुलिस ने पशु तस्करी की बात कहकर जब्त किया है।
और अपनी लिखी स्क्रिप्ट में पीछा करके पकड़ने की बात कर रही है | अब कोतवाल घटना से संबंधित कई लोगों को धमकाते फिर रहे हैं।
लेकिन उनको यह नही मालुम सच अभी मरा नही है और ना ही सच लिखने वाले।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





