Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeबड़ी अकीदत से मनाया गया गुड फ्राइडे का पावन त्यौहार

बड़ी अकीदत से मनाया गया गुड फ्राइडे का पावन त्यौहार

गुड फ्राइडे पर मांगी गई अमन चैन और शांति की दुआएं
दया का घर में हुई प्रार्थनाएं, बिशप शेत ने दी शुभकामनाएं
लखनऊ। देश दुनिया में शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पावन त्यौहार बड़ी अकीदत से मनाया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सभी गिरजाघरों में सर्वधर्म के लोगों ने गुड फ्राइडे मनाया। कानपुर रोड़ स्थित उत्सव गेस्ट हॉउस में बेतहसदा फेलोशिप ट्रस्ट के तत्वावधान में दया का घर में सैकड़ो लोगों ने बिशप डॉ आर सी शेत के नेतृत्व में अमन चैन और शांति की प्रार्थनाएं करते हुए दुआएं मांगी। इस अवसर पर दया का घर में विभिन्न प्रार्थनाओं के साथ प्रभु ईसू मसीह के जीवन चरित्र को लेकर नाटक तथा गीतों का आयोजन किया गया। बिशप शेत ने दो हजार वर्ष पूर्व हुए ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि प्रभु ने 39 कोड़े आप शरीर पर खाएं और क्रूस पर चढ़ना पसंद किया क्योंकि वह विश्व में शांति चाहते थे। ईसा मसीह को दया का राजकुमार बतातें हुए कहा कि हम महान परमेश्वर की याद में गुड फ्राइडे मनाते हैं और शोक व्यक्त ना करके दुनिया को अच्छा और शांति का संदेश देना चाहते हैं। यूपी के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को गुड फ्राइडे पर आशीष देते हुए बिशप शेत के साथ श्रद्धालुओं ने दुआएं मांगी। इस मौके पर ईसा मसीह के बलिदान को दर्शाती हुई एक नाटिका का मंचन किया गया।
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular