01अप्रैल को प्रासंगिकता प्रदान करने हेतु विजय श्री फाउंडेशन (प्रसादम सेवा) द्वारा ‘फूल्स डे’ के बजाय ‘कूल डे’ के रूप में मनाया गया.उक्त अवसर पर हज़रतगंज मल्टीलेवल पार्किंग के सामने ‘विजय श्री फाउंडेशन के सेवादार साथियों ने एक हज़ार पौधों का वितरण कर जनता को पर्यावरण को कूल करने हेतु जागरूक किया गया .

विजय श्री फाउंडेशन द्वारा शुरू की गयी इस मुहीम को भारतवर्ष ही नही विश्व के विभिन्न शहरो के लोगो का समर्थन प्राप्त हुआ एवं हजारों लोगो ने वृक्षारोपण कर 1 अप्रैल को कूल डे के रूप में मनाया.

इस अवसर पर विजय श्री फाउंडेशन के सचिव विशाल सिंह, सत्या सिंह , अनुराग महाजन, ऊषा शुकला, डॉ अनीता श्रीवास्तव, मधु भाटिया, प्रतिमा भाटिया, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे.
https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o





