फिर दरिंदगी फिर लुटी एक ‘निर्भया” की आबरू दो साल की मासूम निर्भया हुई हैवानियत की शिकार
पूर्वी दिल्ली | निर्भया गैंगरेप के बाद महिला यौन उत्पीडऩ पर अंकुश को लेकर संसद भवन से लेकर छोटे शहरों तक लोग महिला सुरक्षा कानून में बदलाव को लेकर सड़क पर आ गए थे। सरकार ने यौन उत्पीडऩ के कानून में संशोधन कर इस पर रोक लगाने की कोशिश की, लेकिन वहसी दरिंदे हैं कि मानते ही नहीं।

ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार थाना के अंतर्गत आने वाले चित्र विहार जे. जे.क्लस्टर में सामने आया है, जहां दो साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया जहां मासूम का मेडिकल कराया गया, लेकिन परिवार का कहना है खून बहना बंद नहीं हो रहा है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता चित्र विहार झुग्गियों में परिवार के साथ रहती है। माता-पिता श्रमिक हैं। उसी बस्ती में 26 साल का असलम भी रहता है इस लिहाज से उसका पीड़िता के घर आना-जाना था। घटना बुधवार सुबह करीब बारह बजे की है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।
इसी दौरान असलम आया और बच्ची को झुग्गी के अंदर उठा ले गया फिर असलम ने बच्ची से दुष्कर्म किया। वहीं, बच्ची को नहीं पाकर माता-पिता ने मासूम को खोजने निकल पड़े। बच्ची को असलम के साथ देख परिजन भौचक्का रह गए। मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़ ने पाया कि बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। भीड़ देखकर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वही डॉक्टरों के मुताबिक जब बच्ची को अस्पताल लाया गया तो बच्ची की हालत चिंताजनक है वही पीड़ित परिवार के भाई सरवर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है और आज दोपहर 1 बजे कड़कड़डूमा डिस्टिक कोर्ट में हमें बुलाया गया है .
—————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





