Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष केवल गोल-गोल बातों में घुमा कर हम पीड़ितों...

पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष केवल गोल-गोल बातों में घुमा कर हम पीड़ितों को परेशान करते रहे, जिसकी सूचना आज हमने सुबह 8:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी है

दिनदहाड़े बाप के आंखों के सामने की थी बेटे की हत्यासीएम योगी से गुहार लगाने राजधानी पहुंचा पीड़ित परिवार

लखनऊ । राजधानी के प्रेस क्लब में मंगलवार को देवरिया से आये पीड़ित परिवार ने पत्रकारों को अपनी व्यथा से अवगत करवाया । पिता कविलास यादव के सामने चुनावी रंजीश में उनकें पुत्र की हत्या कर दी गयी थी और पीड़ित परिवार आज तक न्याय के लिये दर दर भटक रहा है । पिता ने कहा कि मेरे पुत्र जितेंद्र यादव उर्फ गुन्नू यादव की हत्या 1 दिसंबर 2015 को सुबह 8:00 बजे पिता के सामने पुत्र की हत्या कर दी गयी थी । हत्या करने वाला बाहुबली नेता के सहयोग से हमेशा पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोकंता रहा । उन्होनें कहा कि उसका नाम जितेंद्र सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह तथा अन्य पुत्रगण राधेश्याम सिंह साकिब बाकी सिंघई थाना भलुअनी के निवासी हैं और अभी तक पुलिस इनको गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होनें कहा कि इसी वजह से आज हम लोग आप लोगों के सामने न्याय की गुहार लेकर खड़े हैं । पीड़ित पिता ने कहा कि हम चाहते हैं कि आप लोग की लेखनी से मुजरिम गिरफ्तार हो और हमको न्याय मिले।
पिता ने कहा कि हत्या के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के अलावा आज तक कुछ नहीं किया है और बार-बार थाने पर जाकर पूछने पर बराबर यहीं आश्वासन देते हैं कि घबराओ नहीं जल्दी कार्रवाई करेंगे । अब तक 15 महीने बीत गए लेकिन अभी तक पुलिस के आलाकमान गोरखपुर मंडल से लेकर देवरिया जनपद के पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष केवल गोल-गोल बातों में घुमा कर हम पीड़ितों को परेशान करते रहे, जिसकी सूचना आज हमने सुबह 8:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी है । अब देखना यह है कि क्या मुख्यमंत्री हम गरीब लाचारों की आवाज सुन पाते हैं या नहीं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular